नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है, ताकि वह देश छोडक़र भाग न सके। यह कार्रवाई कुछ छात्राओं की ओर से बाबा पर उत्पीडऩ के आरोप लगाने के बाद हुई हैं। दिल्ली पुलिस ने एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं का उत्पीडऩ करने के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान में संचालक (प्रबंधन समिति का सदस्य) था। पुलिस को संस्थान के बेसमेंट में 39 यूएन 1 नंबर की नकली राजनयिक नंबर प्लेट वाली वोल्वो कार भी मिलीए जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती करता था।
