अपनों से नहीं अपनों के हक के लिए लड़े भगवान बिरसा मुंडा: पुनीत

हरदोई , समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई साड़ी में जन जातीय गौरव दिवस को संगोष्ठी के रूप में मनाया गया। वी.वी.एस.एन के छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला संयोजक पुनीत सिंह भोलू ने विरसा मुंडा के बारे कहा बिरसा मुंडा एक महान आदिवासी नेता थे। जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपने समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने आदिवासी समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे नशाखोरी और अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाई और लोगों को अपने पारंपरिक धर्म और संस्कृति की ओर लौटने का आह्वान किया
बिरसा मुंडा ने “अबुआ दिशुम अबुआ राज” का नारा दिया, जिसका अर्थ है “हमारा देश, हमारा राज”। उन्होंने आदिवासियों को संगठित किया और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विद्रोह किया, जिसे उलगुलान कहा जाता है। हालांकि, यह विद्रोह सफल नहीं हो सका, लेकिन बिरसा मुंडा की विचारधारा और संघर्ष आज भी लोगों को प्रेरित करता है
बिरसा मुंडा को धरती आबा के नाम से भी जाना जाता है, और उनकी जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने आदिवासी समाज के लिए सामाजिक, धार्मिक, और राजनीतिक सुधार लाने का प्रयास किया और उनकी विरासत आज भी लोगों को प्रेरित करती है।
प्रधानाचार्य अनुराग सिंह ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा आज सरकार भी जन जातीय गौरव दिवस मना रही हैं विद्यार्थियों का सबसे बड़ा छात्रो का संगठन है।नगर मंत्री शेखर अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष नीरू सिंह, सुधीर कुमार सिंह, नगर सहमंत्री अनुराग मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *