डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस से नोकझोंक, गुस्सा देख बैकफुट पर आयी पुलिस
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला सधवाड़ा स्थित फूलमती मंदिर से भगवान गणेश की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गयी। अबीर गुलाल और जयकारों के बीच नगरवासियों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।
नगर के फूलमती मंदिर स्थित गणेश पंडाल में शनिवार रात को भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल, आरएसएस के पदाधिकारी पवन गुप्ता, राजेश अग्निहोत्री एडवोकेट, मुन्ना अग्रवाल, अभिषेक शाक्य तथा कमेटी के मुकेश दुबे, अजय अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने महाआरती के दौरान भगवान गणेश का विधिपूर्वक पूजन कर आरती उतारी। रविवार सुबह भगवान गणेश की विसर्जन शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाकर, भजनों पर झूमते हुए और जयकारे लगाते हुए यात्रा को और भी भव्य बना दिया। जगह-जगह नगरवासियों ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। जैसे ही विसर्जन यात्रा मुख्य बाजार बजरिया के पास पहुंची, तो पुलिस ने डीजे बंद करा दिया। उससे भक्त नाराज हो गए। यह देख पुलिस बैकफुट आ गयी, लेकिन बाद में वार्ता के बाद यात्रा डीजे की भक्तिमय धुन पर धूमधाम से पांचाल घाट के लिए रवाना हुई और वहां भगवान गणेश का भव्य विसर्जन किया गया। इस अवसर पर व्यापारी संजय गुप्ता, मन्साराम गुप्ता, सुधीर गुप्ता, कमेटी अध्यक्ष उज्जवल गुप्ता, चुनमुन वर्मा, राहुल अग्रवाल, अमन वर्मा, जितेन्द्र रस्तोगी, हर्षित वर्मा, विवेक शर्मा, ऋषभ भारद्वाज, अंकुर भारद्वाज, पारस गुप्ता, आलोक शाक्य, अशोक शाक्य आदि रहे।
अबीर गुलाल के बीच भव्यता से निकली भगवान गजानन की विसर्जन यात्रा
