30 अप्रैल को नगर में निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

गंगा नगर कालोनी में किया गया जन सम्पर्क
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 30 अप्रैल को होने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा के लिए रविवार को गंगा नगर कालोनी में जन सम्पर्क किया गया। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में गंगा नगर कालोनी में जन सम्पर्क के दौरान घर-घर आमंत्रण कार्ड बांटे गये। हर साल की तरह इस वर्ष भी भगवान परशुराम की शोभायात्रा भव्य रुप से नगर में निकाली जायेगी। ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा 30 अप्रैल बुधवार को शाम ५ बजे पाण्डेश्वर नाथ मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर रेलवे रोड चौक होते हुए शहर के मुख्य मार्ग पर निकाली जायेगी, जिसमें भगवान परशुराम की झांकी होगी। मुख्य मार्ग को केसरिया ध्वज लगाकर सजाया जायेगा। जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा होगी। जन प्रतिनिधि के अलावा बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग शोभायात्रा में शामिल होंगे। जनसंपर्क के दौरान आशीष मिश्रा, आदित्य दीक्षित, सौरभ मिश्रा, क्रांति पाठक, अजय दुबे, विनीत दीक्षित, शिवम मिश्रा, शिवा त्रिवेदी, शिवम् मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *