नववर्ष की पूर्व संध्या पर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ का हुआ पूजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति द्वारा पाञ्चाल घाट निकट दुर्वाषा ऋषि आश्रम गंगा तट पर प्रति रविवार को संपन्न होने वाले भगवान पार्थिवेश्वरनाथ पूजन, गंगा पूजन कर गंगा दीपदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समिति के संस्थापक/अध्यक्ष सत्यव्रत पाण्डेय द्वारा 503वां आयोजन सम्पन्न हुआ। समिति के सदस्यो ने गंगा की धार से रेत निकाल कर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ लिंग का निर्माण कर दूध, दही, घी, शहद, शकर, पंचामृत से अभिषेक कर गंगा मइया का अभिषेक कर दीपदान आरती की। समिति के सभी सदस्यों श्रद्धालुओं ने भगवान पार्थिवेश्वर नाथ मइया गंगा को प्रसन्न कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। सत्यव्रत पाण्डेय ने बताया कि भगवान पार्थिवेश्वर नाथ के पूजन से हजारों गुना पुण्य लाभ मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *