गंगा तट पर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ का धूमधाम से हुआ पूजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा मइया स्वच्छता एवं दीप दान आयोजन समिति द्वारा पांचाल घाट पर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ पूजन धूमधाम से हुआ। समिति के अधिष्ठाता भगवान पार्थिवेश्वरनाथ के संरक्षण में ऋषिदत्त शर्मा, गुड्डू पंडित द्वारा पूजन का आयोजन हुआ। सत्यव्रत पाण्डेय ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ का भोग लगाया। देर शाम गंगा तट पर महाआरती का आयोजन हुआ। भक्तों ने उल्लास पूर्वक महाआरती में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *