सरकार बनने पर लखनऊ में लगायी जायेगी भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति: चन्द्रपाल यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनायी गई। सभी ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी की जिलाध्यक्ष कर रहे जिलायक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह वायदा किया है कि समाजवादी सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट के किनारे भगवान विश्वकर्मा की एक विशालतम प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उनका आसान सोने का होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की है। समाज के प्रत्येक वर्ग के महापुरुष का सम्मान समाजवादी सरकार बनने पर किया जाएगा। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, शिव शंकर शर्मा, अरुण पाल शर्मा, आशीष शर्मा, मनोज यादव, रुक्मंगल सिंह यादव, नंदकिशोर दुबे वंदेमातरम, डॉ0 रामकृष्ण राजपूत आदि वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संचालन डा0 मुकेश विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, बीना शर्मा, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
सपा कार्यालय पर मनायी गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती
