खेल में हारता वो है जो मैदान में नहीं उतरता-ॠषिकेश

क्रिकेट बड़ीज की टीम ने जीता अयोध्या प्रीमियर लीग-10 का खिताब
समारोहपूर्वक हुआ स्व. राकेश चन्द्र कपूर ‘पल्लू भईया’ मेमोरियल अयोध्या प्रीमियर लीग-10 अयोध्या मार्बल कप का समापन

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।खेल में वही हारता है जो खेल के मैदान में नहीं उतरता।मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी विजेता होता है,इसलिए खिलाड़ियों को हार या जीत से निराश न होकर मैदान में डटकर विजेता बनने का प्रयास करना चाहिए।बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि यह बातें जिले के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहीं।वे डॉ भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम मकबरा में चल रहे स्व. राकेश चन्द्र कपूर ‘पल्लू भईया’ मेमोरियल अयोध्या प्रीमियर लीग-10 अयोध्या मार्बल कप के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।समारोह के विशिष्ट अतिथि युवा भाजपा नेता अमल गुप्ता,प्लेवे मान्टेसरी स्कूल की प्रबन्धक नीरा कपूर, केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल,समाजसेवी अभय कुमार वर्मा,अवि आनन्द, सैय्यद सैफ व रोहित अग्रवाल रहे जिनका स्वागत आयोजन सचिव सुप्रीत कपूर व निदेशक सैय्यद सुबहानी ने माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेट कर किया।समारोह को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता अमल गुप्ता ने कहा कि खेल का मैदान एक ऐसा स्थान होता है जहां धर्म और जाति का भेदभाव समाप्त हो जाता है, इसलिए इससे पवित्र जगह कोई और नहीं हो सकती।प्लेवे मान्टेसरी स्कूल की प्रबन्धक नीरा कपूर ने कहा कि खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा का होना आवश्यक है क्योंकि यही भावना उन्हें विजेता बनाती है।केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि खेल कोई भी हो,हार के बाद जीत और जीत के बाद हार का सिलसिला चलता रहता है,इसलिए खिलाड़ियों को हार से हताश न होकर निरंतर प्रयास करना चाहिए।समाजसेवी अभय कुमार वर्मा ने कहा कि विजेता ना बन पाने वाले खिलाड़ियों को इस बात का मूल्यांकन करना चाहिए कि उनके प्रयास में कमी कहां रह गई है?समारोह को कई अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।फाइलन मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लाइफ केयर की टीम 14 ओवर में 106 रन पर ही ऑलआउट हो गई।लाइफ केयर के बल्लेबाज शिवेन्द्र शुक्ला ने 14 गेद पर 04 चौके व 01 छक्के की मदद से 28 रन,प्रियांशु पाण्डेय 23 गेद पर 04 चौके व 01 छक्के के मदद से 26 रन व शावेज खान ने 08 गेद पर 02 छक्के की मदद से 16 रन बनाए।वही क्रिकेट बड़ीज की टीम के गेंदबाज मुनेन्द्र मौर्या ने 04 विकेट व अभिताब और अमरेन्द्र 02-02 विकेट हासिल किये।लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट बड़ीज की टीम ने 15वें ओवर में 05 विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।क्रिकेट बड़ीज के बल्लेबाज मुनेन्द्र मौर्या ने 36 गेंद पर 09 चौके व 01 छक्के की मदद से 56 रन बनाए व राजीव ने 20 रन बनाए।लाइफ केयर के गेंदबाज शुभम ने दो विकेट हासिल किये।प्रतियोगिता के समापन में आए अतिथियों ने रनर और विनर टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।विजयी टीम को 61 हजार रुपये का नगद पुरस्कार व रनर टीम को 41 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन का खिताब विनोद यादव को ट्रॉफी व 2100 रुपए नगद पुरस्कार,बेस्ट बॉलर इन्द्रेश यादव को ट्रॉफी व 2100 रुपए का नगद पुरस्कार व टूर्नामेंट में मैन ऑफ सीरीज का खिताब प्रद्दुमन यादव को ट्रॉफी व 5100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।इस मौके पर शोभित कपूर डी.एन.वर्मा,पार्षद अभय श्रीवास्तव,सैय्यद आसिफ, संदीप वैश्य,दीपू मिश्रा,तेजिन्दिर पाल सिंह,अंकुश गुप्ता,विवेक साहू,सचिन सरीन,अली सईद,उमाशंकर जायसवाल,पृथ्वी यादव,सुमित राजपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *