संदिग्ध परिस्थतियों में तम्बाकू की गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली कायमगंज के क्षेत्र में तम्बाकू की गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गयी। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन अब स्थानीय लोगों ने समर आदि से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग लगने से लाखों रुपये की तम्बाकू जलकर राख हो गयी।
जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला कलाखेल में संजीव गुप्ता की महाकाल ट्रेडर की तम्बाकू गोदाम है। जिसमें संदिग्ध परिस्थितियों भीषण आग लग गयी। आग की लपटे देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों ने समरसेबल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं सूचना के करीब 5 मिनट बाद तत्काल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब लाखों रुपये की तम्बाकू जलकर राख हो गयी थी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *