कायमगंज, समृद्धि न्यूज। इंस्टाग्राम पर हुए प्रसंग के चलते गुजरात की युवती अपने प्रेमी से शादी रचाने के लिए कायमगंज आ पहुंची। उसने प्रेमी के साथ सात फेरे लिये। वहीं युवक के पिता ने दोनों को आशीर्वाद दिया।
जानकारी केेेे अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुन्हाई निवासी शशांक पाण्डेय का इंस्टाग्राम द्वारा गुजरात की रहने वाली युवती नीलू तिवारी से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ गया कि नीलू शशांक के पास कायमगंज आ गयी और शादी करने की जिद करने लगी। इसके बाद बुधवार को दोनों ने भगवती गौशाला में सात फेरे लेकर विवाह किया। शंशाक के पिता ने दोनों को आशीर्वाद दिया।
इंस्टाग्राम से हुआ प्यार, गुजरात सेेेे आकर युवती ने प्रेमी के साथ रचाई शादी
