लव जिहाद,निकाह,धर्मांतरण, पुलिस को भनक तक नहीं,हिंदू संगठनों का पुलिस पर बड़ा आरोप

शाहाबाद हरदोई,समृद्धि न्यूज। कोतवाली की पुलिस चौकी सरदारगंज के एक मोहल्ले में 6 दिन पूर्व राशिद के घर एक हिन्दू किशोरी को एक गैर समुदाय का एक युवक लेकर आया। और उसके साथ निकाह कर लिया।किशोरी को जब जबरन धर्मांतरण के लिए मजबूर किया गया तो राज घर की चहार दीवारी से बाहर निकला।जिसकी भनक हिंदू संगठनों को लग गई।विश्वहिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शुभम बाजपेई और युवा हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष पवन रस्तोगी,बजरंग दल के अमन सिंह नगर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता अमित मिश्र ने उक्त घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस सहित चौकी प्रभारी को दी। कई दिनों तक चौकी प्रभारी मामले से इनकार करते रहे।तो उक्त लोगों ने शुक्रवार को कोतवाली जाकर क्राइम इंस्पेक्टर उदय भान सिंह से मिले और घटना से अवगत कराया।हिंदू संगठनों ने रोष व्यक्त करते हुए लव जिहाद के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की आवाज उठाई। प्रभारी कोतवाल ने कहा कि मामला उनके संधान में नहीं है।कोतवाल ने संगठन के लोगों को 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी का भरोसा दिया। कोतवाली गेट पर विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल सहित अन्य संगठनों में भारी उबाल देखने को मिला।हिंदू संगठनों ने चौकी प्रभारी पर बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि मामला 6 दिन से चौकी पुलिस के संज्ञान में था।तो कार्यवाही क्यों नहीं की गई। उन्होंने चौकी प्रभारी पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *