लखनऊ रेंज पुलिस व पिरामल फाइनेंस ने लांच की साइबर सुरक्षा जागरूकता पहल।

समृद्धि न्यूज़ रायबरेली।लखनऊ रेंज पुलिस और पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की ओर से बुधवार को साइबर अपराधों की रोकथाम और जागरूकता के लिए एक पहल के लॉन्च की घोषणा की गई जो नागरिकों को सुरक्षा और वित्तीय साइबर धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने से जुड़ी संयुक्त पहल है।इस संयुक्त पहल के तहत नुक्कड़ नाटक,सोशल मीडिया,आउटरीच,संवाद परक कार्यशाला,वीडियो,बैनर साइनेज बोर्ड और अन्य गतिविधियां शामिल होंगी।पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई यह संयुक्त पहल अगले दो महीनों में लखनऊ रेंज में लागू की जाएगी जिसमें रायबरेली,सीतापुर, हरदोई,उन्नाव और खीरी जिले शामिल होंगे।इस पहल को संबंधित जिलों की पुलिस अधीक्षक के सहयोग से लागू किया जाएगा।इस पहल को रायबरेली में अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन पियूष मोरडिया,पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र तरुण गाबा और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की पिरामल फाइनेंस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुनीत मदान और हेड मार्केटिंग अरविंद अय्यर के साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं,वरिष्ठ संभ्रांत नागरिकों, प्रमुख व्यापारियों और प्रमुख बैंकों के प्रबंधकों की उपस्थिति में लॉन्च किया।इस पहल का उद्देश्य उन अनुभवों और साइबर खतरों के बारे में जागरूक बनाना जिनका लोग दैनिक स्तर पर सामना करते हैं और उन्हें सतर्क रहने तथा वित्तीय साइबर धोखाधड़ी का शिकार न होने के लिए शिक्षित करना है।इसके अतिरिक्त इसका उद्देश्य संभावित साइबर खतरों को पहचानने, निवारक उपाय करने,धोखाधड़ी वाली गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करने और लोगों को खुद को तथा अपने प्रियजनों को संभावित वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक जानकारी और कौशल से लैस करना है।इस पहल को लॉन्च किए जाने के मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन श्री मोरडिया ने कहा कि साइबर सुरक्षा जैसे जटिल विषय को समझना चुनौती पूर्ण हो सकता है और हम हमेशा आम जनता के बीच उन्हें सक्रिय रूप से शिक्षित करने तथा जागरूकता बढ़ाने के तरीकों की तलाश में रहते हैं।उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि पिरामल फाइनेंस के साथ यह पहल साइबर सुरक्षा के रहस्यों को उजागर करेगी,साइबर मानसिकता पैदा करेगी और लोगों को साइबर खतरों की पहचान करने तथा इससे निपटने के लिए सशक्त बनाएगी।साइबर सुरक्षा और जागरूकता की यह पहला इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है और मुझे इस पहल की शुभारंभ के मौके पर उपस्थित होने की खुशी है।पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र श्री गाबा ने कहा कि हम सब ऑनलाइन सुरक्षा की दृष्टिगत घर पर,कार्यस्थल पर और अपने लोगों के बीच कुछ सरल उपाय करें तो इंटरनेट का उपयोग करना खासकर वित्तीय लेनदेन सभी के लिए अधिक सुरक्षित हो जाता है‌। साइबर जागरूकता पहल नागरिकों को अधिक जागरूक बनाने और वित्तीय साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ सतर्क रहने के लिए सरल और अमल में लाने योग्य सलाह देने पर केंद्रित है। साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना,सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र के बीच मजबूत सहयोग को बढ़ावा देना,इंटरनेट के दायरे में लोगों और उनकी वित्तीय स्थिति, दोनों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपाय है।पुलिस अधीक्षक श्री प्रियदर्शी ने कहा कि इस संयुक्त साइबर जागरूकता पहल के शुभारंभ में भाग लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों,यहां मौजूद स्कूली छात्र छात्राओं,वरिष्ठ संभ्रांत नागरिकों,प्रमुख व्यापारियों और प्रमुख बैंकों के प्रबंधकों को धन्यवाद देता हूं।मैं इस बात से सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि रायबरेली पहला जिला है जहां से नागरिकों के लिए इस साइबर धोखाधड़ी जागरूकता की पहल के पायलट कार्यक्रम को शुरू किया जा रहा है।पिरामल फाइनेंस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री मदान ने कहा कि भारत में इंटरनेट के उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि के बीच दुनिया भर में दूसरे सबसे बड़े उपयोगकर्ता आधार के साथ हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि देश के अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में डिजिटल पैठ गहरी हुई है।इसलिए साइबर साक्षरता की सख्त जरूरत है और साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है।उन्होंने कहा कि हमें इस महत्वपूर्ण में पहल में लखनऊ रेंज पुलिस के साथ जुड़कर खुशी हो रही है।इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को न केवल साइबर खतरों को पहचान में बल्कि ऐसी घटनाओं को सक्रिय रूप से रोकने और इनसे निपटने के लिए सही रास्ते तलाशने में भी सशक्त बनाना है।यह डिजिटल रूप से सुरक्षित भारत की दिशा में सही दिशा में एक कदम है।पिरामल फाइनेंस के हेड मार्केटिंग श्री अय्यर ने कहा कि साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए लखनऊ रेंज पुलिस के साथ सहयोग कर हमें खुशी हो रही है।हमारा लक्ष्य डिजिटल खतरों से खुद को बचाने के लिए नागरिकों के बीच जागरूकता और ज्ञान की एक मजबूत नींव तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और एक सुरक्षित डिजिटल माहौल को बढ़ावा देने के लक्ष्य के अनुरूप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *