डीएन कालेज की खेलकूद प्रतियोगिता में लकी व बीना यादव बनी चैम्पियन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को डी0एन0पी0जी0 कॉलेज फतेहगढ़ में चल रहे द्वि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता (उड़ान 2.0) का पुरुस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि एनएकेपी डिग्री कालेज की प्राचार्या डॉ0 शशिकिरण सिंह, विशिष्ट अतिथि स्टेट बैंक के प्रबंधक उमेश चन्द्रा, जिला सेवायोजन अधिकारी अमित कुमार तिवारी व महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 रामनरेश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां वाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वन्दना के साथ हुआ। आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ0 राम नरेश सिंह ने हुए अतिथियों का परिचय कराया। संचालन वाणिज्य प्रवक्ता विनय कुमार बाथम ने किया। द्वि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ0 पंचम कुमार ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। प्राध्यापक डॉ0 विनीता वर्मा, डॉ0 आलोक कुमार सिंह, डॉ0 अजहर जुनैद आलम, डॉ0 अशोक कुमार शर्मा, सरस पाठक, अनामिका मिश्रा एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी रामभान सिंह सेंगर, योगेन्द्र कुमार सिंह, रणबीर सिंह, शिवम अवस्थी, हर्षित दीक्षित, कुलदीपक यादव, प्रशान्त कुमार, ओमप्रकाश सिंह, श्याम सुन्दर, देवेन्द्र शर्मा, विकास गौतम, श्रुति शरण, योगेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे और विजेताओं को पुरुस्कार वितरित किये गये। १० हजार मीटर दौड़ में बृजेश प्रथम, रुद्रप्रताप द्वितीय, अंशू राठौर तृतीय रहे। ट्रिपल जंप में सत्यम सिंह प्रथम, आकाश अग्निहोत्री द्वितीय व रंजीत कुमार तृतीय रहे। ट्रिपल जंप में आरती प्रथम, ज्योति पाल द्वितीय, गीता भदौरिया तृतीय रही। १५०० मीटर दौड़ में अंकुल कुमार प्रथम, दिव्यांशु शाक्य द्वितीय, पंकज पाल तृतीय रहे। १५०० मीटर दौड़ में मुस्कान सिंह सोमवंशी प्रथम, आकांक्षा शाक्य द्वितीय, अंजली पाल तृतीय रही। लम्बी कूद में सत्यम सिंह प्रथम, रंजीत कुमार द्वितीय, रुद्रप्रताप तृतीय रहे। लम्बी कूद में गौरी परिहार प्रथम, आरती द्वितीय रही। ८०० मीटर दौड़ में लकी सिंह प्रथम, अंकुल कुमार द्वितीय, विवेक सिंह तृतीय रहे। ८०० मीटर दौड़ में बीना यादव प्रथम, मुस्कान सिंह सोमवंशी द्वितीय, ज्योति पाल तृतीय रही। इस वर्ष छात्र चैम्पियन लकी सिंह रहे। इन्होंने पांच प्रतियोगिताओं में भाग लेकर १६ अंक प्राप्त किये। वहीं छात्रा बीना यादव चैम्पियन बनी, पांच प्रतियोगिताओं में २० अंक प्राप्त किये। आभार प्राचार्य आरएन सिंह ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *