फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवक व उसके दोस्त के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने व गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस को तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार कौशलेंद्र सिंह पुत्र सिद्धनाथ निवासी आवास विकास हिंदुस्तान होटल व उसके साथी अनुज प्रताप सिंह के साथ मारपीट कर अनुज के गोली मारने के आरोपी हिमांशु सिंह उर्फ लक्की ठाकुर पुत्र मनोज सिंह निवासी चोवदारान पल्ला को शहर कोतवाल जेपी शर्मा और उनकी टीम ने गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस को एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।
युवक को गोली मारने वाला आरोपी लकी गिरफ्तार
