गीतकार दिनेश अवस्थी प्रयागराज में सम्मानित, दी गई बधाइयां

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के प्रयागराज में हुए छठवें वार्षिक समारोह में जनपद फर्रुखाबाद कन्नौज की साहित्यिक चेतना को जीवंत रखने वाले वरिष्ठ गीतकार दिनेश अवस्थी को संस्था का सर्वोच्च सम्मान मधु स्मृति सम्मान से विभूषित किया गया। अपने काव्यपाठ से उन्होंने जनपद का परचम बुलंद कर दिया। वहां से लौटने के बाद दिनेश अवस्थी को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
वापस लौटने के बाद दिनेश अवस्थी ने बताया कि प्रयागराज स्थित लोकमान्य तिलक लोक सेवा ट्रस्ट अलोपी बाग में आयोजन हुआ। आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से आए हुए रचनाकारों ने भागीदारी की। इस दौरान एक भव्य कव्योत्सव का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर गणेश केशरवानी ने छंद ज्ञान भाग-1 का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख दिलीप पाठक सरस, संस्था अध्यक्ष संतोष कुमार प्रीति, राष्ट्रीय प्रवक्ता शरद श्रीवास्तव, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राहुल शुक्ल साहिल ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर संस्था का सर्वोत्कृष्ट सम्मान मधु स्मृति सम्मान से दिनेश अवस्थी समेत लगभग आधा दर्जन कवियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *