पागल कुत्ते ने पांच लोगो को काटा, ग्रामीणों ने पीटकर उतारा मौत के घाट

हलिया (मिर्ज़ापुर)। ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के रतेह गांव में गुरुवार की सुबह पागल कुत्ते ने घर के पास बैठे पांच लोगो को काटकर चोटिल ात दिया ग्रामीणों ने कुत्ते को घेरकर लाठी डंडे से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। कुत्ते के काटने से चोटिल लोगो का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में उपचार हुआ है। चिकित्सक द्वारा चोटिल लोगो को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया है। थाना क्षेत्र के रतेह गांव निवासी 20 वर्षीय सुनील व 40 वर्षीय दूध नाथ व 73 वर्षीय चिंतामणि व 36 वर्षीय चुरामणि व 40 वर्षीय बिटनी देवी घर के पास बैठे थे की पागल कुत्ते ने बारी से सभी लोगो के ऊपर हमला कर काट लिया जिससे लोग चोटिल हो गए चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को घेर कर लाठी डंडे से मार कर कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया और कुत्ते के हमले से चोटिल लोगो को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए। जहां पऱ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार द्वारा चोटिल लोगो का उपचार कर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने बताया की कुत्ते के हमले से चोटिल होकर पांच लोग उपचार के लिए आए थे उपचार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *