
शिलापट लगने पर ग्रामीणों को हुई जानकारी, शिकायत डीएम से
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड क्षेत्र मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत में रास्ता बनवाने को लेकर पैसे के हुए बंदरबांट की शिकायत जिला अधिकारी से कर ग्रामीणों ने सक्षम अधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर हीरामन निवासी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनके गांव से लेकर नदौरा गांव की सीमा तक राजू प्रधान के खेत तक एक चकरोड कागजों में बना दिया गया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी तब हुई जब ९ जुलाई को जब गांव के बने चकरोड पर पत्थर लगाया गया। जिसकी लागत 2 लाख 59000 दर्शायी गयी, जबकि धरातल पर कोई भी कार्य नहीं हुआ। यह देख ग्रामीणों में रोस व्याप्त है और उन्होंने लगातार उच्च अधिकारियों से शिकायत कर किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की। जिसमें दर्शाया गया की ग्राम प्रधान तथा ग्राम सचिव व विकास खंड कर्मचारियों द्वारा सरकारी पैसे का बंदरबांट कर लिया गया है। जिसकी जांच कर न्यायोचित कार्रवाई कराई जाने की मांग की है।
