नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय परिसर में एडियो पंचायत तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीबी खोज अभियान के तहत कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया।
नवाबगंज विकास खंड परिसर में विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव के निर्देशन पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीबी खोज अभियान के तहत कैंप लगाकर एडियो पंचायत व स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को टीबी के रोग तथा लक्षणों के बारे में जानकारियां दीं और टीबी के डॉक्टर दिलीप सिंह ने बताया की टीबी के लक्षण कई प्रकार के होते हैं। इसलिए जो लक्षण कैंप में बताए गए हैं जैसे कि शरीर में गांठ, रात में पसीना आना, दो हफ्ते तक खांसी आना, बलगम बना खून आना यदि ऐसी कोई समस्या है तो तत्काल पड़ोस के सीएससी केंद्र में जांच अवश्य करायें। यदि एक भी लक्षण पाए जाते हैं तो मरीज की दवा नि:शुल्क की जाएगी तथा नि:शुल्क जांच में होगी तथा ऐसे मरीज को सरकार द्वारा 1000 प्रति माह जब तक दवा चलेगी तब तक दिया जाएगा। हर हाल में सरकार का दावा है कि जैसे पल्स पोलियो अभियान के तहत अभियान चलाकर रोगियों को उनके रोग से मुक्ति दिलाई है वैसे ही टीबी के मरीजों को अभियान चलाकर मुक्ति दिलाई जाएगी। कोई भी इंसान रोग को छिपाए नहीं और न संकोच। बेझिझक होकर अपनी समस्या बताइए तथा सीएचसी पर जाकर जांच कराए। जिससे कि उसकी नि:शुल्क जांच कर कर नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई जा सके और दवा खाने की अवधि तक मरीज को1000 प्रतिमाह सरकार द्वारा दिया जाएगा। जिससे कि वह अपने खानपान की भी व्यवस्था सही और सुचारू रूप से कर सके। इस मौके पर टीबी रोग अभियान के तहत डॉ0 दिलीप कुमार तथा एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
टीबी खोज अभियान के तहत कैंप लगाकर लोगों को किया जागरुक
