सडक़ सुरक्षा जागरुकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरुक

डीएन कॉलेज द्वारा निकाली गई रैली
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोड सेफ्टी क्लब के तत्वाधान में सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान के अन्तर्गत रैली निकाली गई। सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी डॉ0 राम नरेश सिंह एवं एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 मो0 अमीन के दिशा-निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला नोडल अधिकारी रोड सेफ्टी डॉ0 आलोक बिहारी लाल शुक्ला ने सभी छात्र/छात्राओं को सडक़ सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर जागरुक किया। साथ ही महाविद्यालय से छात्र-छात्राओं के साथ जागरुकता रैली निकाली गई और लोगों को जागरुक किया गया। सभी को डा0 सत्येन्द्र मिश्रा ने सडक़ सुरक्षा जागरुकता की शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर शिक्षक डॉ0 वीके तिवारी, डॉ0 एचएसएन गुप्ता एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण रणवीर सिंह, देवेन्द्र कुमार शर्मा, प्रशान्त कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *