शादी का झांसा देकर युवती से बनाये शारीरिक संबंध, शादी से किया इनकार

मांग रहे दस लाख, पीडि़ता ने आरोपी समेत आधा दर्जन के खिलाफ दी तहरीर
पीडि़ता का पिता दे चुका है छ: लाख, आरोपी की दूसरी जगह से शादी तय
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुक्सा निवासी एक युवती ने कायमगंज कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर कहा कि वह बीएड कर चुकी है और वर्तमान में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। पीडि़ता के पिता कैंसर रोग से पीडि़त है। पीडि़ता के अनुसार उसके दूर के रिश्तेदार अजय पाल पुत्र सुरेश चंद्र निवासी देवधरपुर थाना कमालगंज का घर पर आना जाना था। पीडि़ता के अनुसार अजय पाल स्नातक है तथा पीडि़ता के पिता तथा मामा ने अजय पाल के घर जाकर उसकी जमीन व मकान देकर शादी की बात की। इसी दौरान अजय पाल तथा अजयपाल के बड़े भाई अनिल तथा बहन कामिनी उर्फ भगवानश्री पुत्री सुरेश चंद्र, पुत्र झुन्नी लाल द्वारा शादी का रिश्ता तय कर दिया गया। पीडि़ता के अनुसार रिश्ता तय होने के बाद अजय पाल का उसके घर पर आना जाना जारी रहा। जो लगभग 4 वर्ष से जारी है। इसी बीच आरोपी ने पीडि़ता के पिता से लगभग 6 लाख रुपए लिया। पीडि़ता के अनुसार आरोपी उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध भी बनाए। शादी तय हो जाने के कारण पीडि़ता सब कुछ सहन करती रही। जब पीडि़ता के पिता ने आरोपी के परिजनों से विवाह की तारीख सुनिश्चित करने को कहा, तो इतना सुनते ही आरोपी अजय पाल तथा पिता, आरोपी के बड़े भाई और उसकी बहन भडक़ गए तथा अभद्रता करते हुए 10 लाख रुपए की मांग की। साथ ही आंखें तरेरते हुए कहा अगर दस लाख नहीं दिया तो बेटे की शादी दूसरी जगह से कर लेंगे। आरोपियों की इस हरकत से पीडि़ता काफी आहत है। लाख समझाने के बावजूद भी आरोपी मानने के तैयार नहीं है। पीडि़ता के पिता द्वारा दस लाख देने में असमर्थतता जताने पर आरोपियों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जबकि आरोपी ने दूसरी जगह से विवाह रोक लिया है। शिकायती पत्र के अनुसार २8 अप्रैल को अजय पाल दूसरे गांव ढकरपुर रामपुरा थाना कोतवाली मऊदरवाजा निवासी लाल जीत उर्फ गुड्डू पुत्र राजाराम की लडक़ी अंजू से विवाह करने बारात लेकर जा रहा है। पीडि़त युवती ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *