छात्राओं को योग का प्रशिक्षण देकर किया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं हॉस्पिटल स्टाफ को योग के बारे में जागरुक किया गया और साथ ही योग का अभ्यास कराया गया।
प्राचार्या डॉ0 अंजना दीक्षित के सानिध्य में योग सप्ताह के ५वें दिन भी मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ्यवृत्त एवं योग विभाग के प्रवक्ता डॉ0 अरुण कुमार पाण्डेय ने प्रशिक्षणर्थियों को संबोधित करते हुए कहा योग चित्त क वृत्तियों पर रोक लगाता है। प्राचार्या डॉ0 अंजना दीक्षित ने छात्राओं को योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया। साथ ही अभ्यास भी कराया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी को एक घंटा योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ्य रहे। डॉक्टर मुकेश विश्ववकर्मा ने अनुलोम विलोम, कपालभांति, भस्त्रिका, सूर्य नमस्कार, डीप ब्रीदिंग आदि मुख्य प्रणायाम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग में जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज सम्भव है। रोज योग को अपने जीवन में उतारने से व्यक्ति निरोगी जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि २१ दिवस को योग दिवस है। सभी लोग अपने-अपने घरों में इस दिवस पर योग करें। साथ ही जनमानस को भी योग करने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर डॉ0 नीतू सिंह, डॉ0 वी0एम0 गुप्ता, डॉ0 रीता सिंह, डॉ0 श्वेता यादव, डॉ0 मुकेश विश्वकर्मा, डॉ0 भारती पांचाल, डॉ0 रसना, पी0जी0 स्कॉलर डॉ0 अभिषेक, डॉ0 कविता, डॉ0 प्रिया गुप्ता एवं राहुल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *