Headlines

जंगल में अधिकारियों पर मधमुक्खियों का हमला, डंक लगने से सीडीओ बेहोश, एडीएम सहित 25 भर्ती

समृद्धि न्यूज। देवगढ़ में रविवार को निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे अधिकारियों के हजारों डंक लगे। इससे सीडीओ कमलाकांत पांडेय बेहोश हो गए। वहीं, विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित 9 अधिकारी और कर्मचारी जख्मी हो गए।

@awanishvidyarth's video Tweet
जानकारी के मुताबिक, जिले के देवगढ़ में विकास योजनाओं के लिए निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जान बचाकर भागे अधिकारियों को मधुमक्खियों ने इतने डंक मारे कि मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडे बेहोश हो गए, जबकि अपर जिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव समेत करीब 25 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके करीब एक घंटे बाद सीडीओ कमलाकांत को होश आया। हालांकि मधुमक्खियों के हमले में घायल अधिकारी-कर्मचारी फिलहाल अस्पताल में ही भर्ती हैं। हालत बिगडऩे पर एडीएम को झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया।

जनप्रतिनिधियों सहित 25 लोगों की टीम पहुंची थी निरीक्षण करने

रेशम विकास व युवा कल्याण विभाग के विशेष सचिव सुनील कुमार दो दिन के दौरे पर जिले में हैं। उन्होंने धार्मिक स्थल देवगढ़ का निरीक्षण किया था। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाने का निर्देश दिया था। इसी के क्रम में रविवार को सीडीओ कमलाकांत पांडे, एडीएम राजेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, लेखपाल सूर्यांश, शशांक और कई जनप्रतिनिधियों समेत करीब 25 लोगों की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची थी।

जिसका जिधरा रास्ता मिला, वहीं जान बचाकर भागा

दशावतार मंदिर के एक किमी आगे टीम निरीक्षण ही कर रही थी कि दिन में करीब 1 बजे मधुमक्खियों ने टीम हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरातफरी मच गई। जिसको जिधर रास्ता मिला, वहीं जान बचाकर भागा। सीडीओ कमलाकांत और एडीएम को मधुमक्खियों ने सबसे ज्यादा डंक मारे। अधिकारियों को संभलने का मौका नहीं मिला। टीम में शामिल अन्य लोगों का भी यही हाल था, लोग भागते रहे लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा।

एडीएम और सीडीओ के शरीर से निकाले डंक

एडीएम राजेश श्रीवास्तव के चेहरे, पेट, हाथए सिर और कान में मधुमक्खियों ने डंक मारे हैं। झांसी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती एडीएम के शरीर से करीब साढ़े तीन सौ डंक निकाले गए हैं। सीएमएस डॉ0 सचिन माहुर ने बताया कि इलाज के एडीएम के शरीर की सूजन में कमी आई है। ललितपुर में भर्ती सीडीओ कमलाकांत पांडेय के भी चेहरे, पेट, हाथ और सिर में कई डंक लगे थे।

घायल अधिकारी

हमले में एडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ कमलाकांत पांडे और सीडीओ का गनर चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। नोडल अधिकारी सुनील कुमार को भी मधुमक्खियों ने तीन-चार जगह पर काटा है। इसके अलावा नायाब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, लेखपाल सूर्यांश, शशांक, ऊदल आदि घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *