मध्य प्रदेश: भैंस चरा रहे ग्रामीणों पर आदमखोर भालू ने किया हमला, तीन की मौत, चार घायल

समृद्धि न्यूज। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व में सोमवार को एक जंगली भालू ने भैंसें चरा रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में जंगली भालू ने आतंक मचाया है। आदमखोर जंगली भालू ने ग्रामीण पर हमला कर तीन लोगों की जान ले ली है। वहीं, दो लोग गंभीर हालत में मौत और जिंदगी की जंग अस्पताल में लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह ग्रामीण पालतू भैंस लेकर खुले मैदान चराने गए थे, उसी समय एक अचानक जंगली भालू पहुंचकर भैंस पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की तो पांच अन्य लोगों पर हमला कर दिया। घायलों की शोर सुनकर वहां ग्रामीण जमा हो गए। भालू न तो ग्रामीणों को छोड़ रहा था और न ही भैंस को। लोगों ने हल्ला करना शुरू किया तब जाकर भालू थोड़ा पीछे हटा, लेकिन तीन लोगों की इस दौरान हमले में मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 4 लोग घायल हो गए।

Sidhi News: सीधी जिले में आदमखोर भालू का हमला, 3 किसानों की मौत, मचा हड़कंप

मृतकों की पहचान बब्बू यादव, दीनबन्धु साहू और संतोष यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल में मनीष और तेजस्वी समेत दो अन्य लोग शामिल हैं सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण रोजाना की तरह जंगल में अपनी भैंसें चरा रहे थे, तभी एक जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया,् हमले में एक भैंस भी गंभीर रूप से घायल हुई, भयावह परिस्थिति में जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से भालू का मुकाबला किया और आखिर में उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर संजय टाइगर रिजर्व का प्रशासनिक अधिकारी समेत पुलिस मौजूद है, घटना के बाद से जहां ग्रामीण भयभीत हैं। वहीं ग्रामीणों में आक्रोश भी है, ऐसी स्थिति में प्रशासन ग्रामीण जनों को समझाएं में जुट गया है। सूत्रों की माने तो ग्रामीणों ने एकत्रित होकर भालू को मार डाला। ग्रामीणों का कहना है कि अभी और आदमखोर भालू है, जिनके हमलों का खतरा बना हुआ है। सबसे ज्यादा खतरा बच्चों का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *