मध्य प्रदेश: महिलाओं की कब्र खोदता, नग्न होकर उनके बाल काटकर तंत्र क्रिया करने वाला आरोपी गिरफ्तार

समृद्धि न्यूज। मध्य प्रदेश के खंडवा में कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्र से छोड़छाड़ करने के पीछे उसका अलग ही मकसद था। वो अपनी जिस्मानी और रूहानी ताकत बढ़ाना चाहता था। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज तलाश कर उसकी पहचान की और गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश के खंडवा में बड़ा कब्रिस्तान में कब्रें खोदकर लाशों के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी अय्यूब खान तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह जादू टोने के लिए लाशों के बाल काटता था। पुलिस ने अय्यूब के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज किया है और अब रासुका के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी अपनी दो पत्नियों की भी हत्या कर चुका है। बुधवार दोपहर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो पहले तो ताजी और खासकर महिलाओं की कब्रों को तलाश करता। फिर लाश के बालों पर तंत्र क्रिया कर खुद के पावर को बढ़ाना चाहता था। यही नहीं आरोपी पुराना शातिर बदमाश निकला है जिस पर पूर्व में ही 11 मामले दर्ज पाए गए हैं, जिनमें से दो हत्याओं के मामले हैं। आरोपी ने अपनी दो पत्नियों की हत्या की है जिसके चलते वह करीब 15 साल जेल में बंद था, उसी दौरान किसी तांत्रिक की बताई तंत्र क्रिया करने वह इस तरह की हरकत अंजाम दे रहा था। वहीं आरोपी के पुराने अपराधों को देखते हुए पुलिस अब उस पर रासुका जैसी गम्भीर कार्रवाई भी कर रही है।
पुलिस ने कब्रिस्तान में 13 सीसीटीवी कैमरे लगाए इसके बाद 21 सितंबर के बाद फुटेज खंगाले गए तो एक संदिग्ध युवक नजर आया। आरोपी की पहचान अय्यूब खान (50) निवासी ग्राम मुंदवाड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हरसूद से गिरफ्तार किया है। बताते चले कि सीसीटीवी देखे गए, जिसमें नग्न अवस्था में एक आरोपी दिखा। पुलिस ने मुखबिर नेटवर्क को अलर्ट किया और उसकी जानकारी निकलवाई। संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होते ही उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो आरोपी अय्यूब ने बताया कि वह अमावस्या में दिन के समय कब्रिस्तान की रैकी करता और हाल ही में दफनाई गई कब्र को चिन्हित कर रात में कब्रिस्तान जाकर उस कब्र की मिट्टी हाथों से खोदता था। इसके बाद वह कब्र के अंदर उतरकर शव पर तांत्रिक क्रिया करता था। यही नहीं, आरोपी इतना शातिर था कि वह अमावस्या का दिन इसलिए चुनता, जिससे लोगों को इसमें किसी हिन्दू तांत्रिक के शामिल होने का भ्रम हो। इतना ही नहीं अय्यूब ने 2009 में अपनी पहली पत्नी को जलाकर मार डाला था। 2011 में उसने दूसरी पत्नी की पानी में डुबोकर हत्या की थी। दूसरी पत्नी की हत्या में उसे उम्रकैद हुई थी। 15 मई 2025 को वह इंदौर सेंट्रल जेल से रिहा हुआ। जेल से छूटने के सिर्फ 4 दिन बाद यानी 19 मई को उसने पहली बार कब्रिस्तान में छेड़छाड़ की वारदात कर दी। अय्यूब ने बताया कि उसने जेल में रहते हुए जादू टोना सीखा था। एक कैदी ने उसे समझाया था कि कब्र से लाशों के बाल काटकर उन पर जादू करने से ताकत मिलती है। रिहा होने के बाद उसने इसी वजह से कब्रें खोदना शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *