समृद्धि न्यूज। मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाडिय़ों को टक्कर मार दी है। इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है। इंदौर के एयरपोर्ट रोड सोमवार रात एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ। जिसके बाद लोगों ने बवाल काट दिया। एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने 15 से 20 गाडिय़ों को टक्कर मार दी, जिससे गाडिय़ों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सडक़ पर ही ट्रक को आगे के हवाले कर दिया और जमकर हंगामा काटा। हादसा और आगजनी की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ट्रक में लगी आग को बुझाने में जुट गई। घटनास्थल पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा पुलिस बल के साथ मौक पर मौजूद हैं और लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हैं। बताया गया कि ट्रक चालक इतना अधिक नशे में था कि उसने एक किलोमीटर तक दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को अपनी चपेट में ले लिया इसके बाद ट्रक कई किलोमीटर दूर जाकर बड़ा गणपति पर रुक जहां ट्रक की केबिन में आग भी लग गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर ट्रक की आग को बुझाया ट्रक का गाड़ी नंबर एमपी 09 जेपी 4069 सामने आया है। ट्रक चालक अभी पुलिस की गिरफ्त में बताया जा रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाकर उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है वहीं मौके पर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं और बाधित ट्रैफिक को भी अब खुलवाया जा रहा है।
