माफिया अनुपम दुबे द्वारा मां के नाम अर्जित की गयी 3 करोड़ 10 लाख की सम्पत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली फर्रुखाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0-899/2021 धारा-30(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित गैंग लीडर अनुपम दुबे व उसके गैंग के सदस्य द्वारा अवैध रुप से अपनी माता के नाम अर्जित की गयी सरकारी सम्पत्ति कीमत करीब 3 करोड़ 10  हजार रुपये को पुलिस द्वारा डुगडुगी पिटवाकर कुर्क किया गया। बताते चलें कि कुसुमलता दुबे पत्नी स्व0 महेशचंद्र दुबे निवासी ग्राम सहसपुर थाना मोहम्मदाबाद वर्तमान पता म0नं0 1/36 मोहल्ला कसरट्टा फतेहगढ़ के नाम पट्टा अभिलेख से स्थानान्तरित भूमि गाटा संख्या-23/0.61ए0, 40/0.36ए0 व 260घ/1.17ए0 स्थित ग्राम नगरिया लालशाह, परगना सकतपुर, तहसील तिर्वा जनपद कन्नौज थी, को थानाध्यक्ष बलराज भाटी, हेड कांस्टेबिल अनुज तिवारी, कांस्टेबिल सुभाष पाण्डेय तथा थाना सौरिख जनपद कन्नौज से प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार बिन्द की मौजूदगी में कुर्क की गयी। जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ 10 लाख आंकी गयी है। अब तक माफिया अनुपम दुबे की कुल सम्पत्ति एक अरब इकहत्तर करोड़ नौ लाख चौबीस हजार आठ सौ पच्चानवे रुपये की सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *