फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माफिया अनुपम दुबे पर पुलिस ने फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोतवाली फतेहगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं041/2004 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 बनाम अनुपम दुबे पुत्र स्व0 महेशचंद्र दुबे निवासी 1/36 मोहल्ला कसरट्टा कोतवाली फतेहगढ़ मूल निवासी ग्राम सहसपुर कोतवाली मोहम्मदाबाद आदि ०3 नफर पंजीकृत किया गया था। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दिनांक 03.04.2025 को माफिया की सम्पत्तियां कुर्क करने के आदेश दिये थे। जिस पर कार्यवाही करते हुए सोमवार को अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए माफिया अनुपम दुबे की की 9,83,12,166 करोड़ की सम्पत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया। अनुपम दुबे और उसके परिजनों की कुल 13 संपत्तियों की कीमत करीब 9,83,12,166 करोड़ आंकी गई है। जिस पर कुर्की की कार्यवाही हुई है। सोमवार को तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, थानाध्यक्ष कादरी गेट आमोद कुमार, कोतवाल फतेहगढ़ सत्यप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फर्रुखाबाद राजीव पाण्डेय, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी व राजस्व टीम के साथ भारी पुलिस के लेकर फतेहगढ़ के मोहल्ला दाल मंडी पहुंचे। जहां अनुपम दुबे की गोदाम को गैंगेस्टर एक्ट के कार्यवाही करते हुए पहले सील कुर्क कर लिया। कुर्की की कार्यवाही से पूर्व डुगडुगी पिटवाकर लोगों को जानकारी दी गयी। इसके उपरांत कुर्की की कार्यवाही की गयी। जनपद हरदोई के सवायजपुर में भी अनुपम दुबे की सम्पति पर कुर्की की कार्यवाही हुई है। मोहम्मदाबाद में भी मदनपुर, सिनौड़ा पृथ्वी, सिनौड़ा कुबेर आदि जगह पर भी कुर्की की कार्यवाही की गयी।
माफिया अनुपम दुबे की 9,83,12,166 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क
