Headlines

अहिल्याबाई होल्कर जन्म शताब्दी पर महाआरती का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत भाजपा नमामि गंगे के जिला संयोजक के नेतृत्व में पांचाल घाट पर टीम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही सांयकाल महाआरती का आयोजन किया गया। जिला संयोजक रवि मिश्रा ने कहा कि देव नदी पतित पावनी गंगा के तट पर सभी संकल्प ले कि अहिल्याबाई होल्कर जैसी महाविभूतियों के बताये मार्ग पर चले। देश सेवा व राष्ट्रसेवा की ओर से अग्रसर हो। समग्र गंगा के जिला संयोजक आदित्य दीक्षित ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर महानता का जितना गुरगान किया जाये, उतना कम है। आचार्य प्रदीप नारायन शुक्ला व वटुको के द्वारा बनारस की तर्ज पर महाआरती का आयोजन हुआ। गंगा जी का पूजन मंत्रोच्चारण के साथ दुग्धाभिषेक किया गया। सभी ने दीप दान किया। सभी ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। बृजकिशोर मिश्रा ने कहा कि महापुरुषों की स्मृतियों को सजोय रखना है। डा0 रजनी सरीन व धीरेन्द्र वर्मा, शिवांग रस्तोगी ने विचार रखे। इस मौके पर हिमांशु गुप्ता, अभिषेक बाजपेयी, विकास पाण्डेय, सुनील गुप्ता, अजय दीक्षित, मोनू ठाकुर, बबिता पाठक, प्रभाकर राजपूत, रमला राठौर, डीएस राठौर, जावेश राठौर, अजय बाथम, राजकुमार वर्मा, प्रबल त्रिपाठी, अभिषेक बाथम, प्रभात अवस्थी, चित्रा अग्निहोत्री, रवि बाजपेयी, रचना अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *