
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ भोलेपुर हनुमान मंदिर के महंत व रामताल मंदिर ककिउली के महंत बालक दास गोलोकवासी हो गये। वह बीते दिन खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए गये थे। परिक्रमा करते समय हृदयगति रुकने से वह अचेत हो गये। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाबा बालक दास भोलेपुर हनुमान मंदिर से लेकर जनपद के अलावा अन्य जिलों में धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते थे और सनातन धर्म को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। प्रतिदिन भक्त उनके पास पहुंचकर आशीर्वाद लिया करते थे। उनके निधन की खबर पाते ही भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई।
