महाराष्ट्र: पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर टक्कर के बाद गाडि़य़ों मे लगी भीषण आग, आठ की जिंदा जलकर मौत

समृद्धि न्यूज। महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर गुरुवार शाम भीषण दुर्घटना नवले ब्रिज के पास हुई। जहां दो कंटेनर, एक मिनी बस और कई गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई। हादसे में लगभग आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गये है। इस हादसे के बाद पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। दो कंटेनरों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। अब आग पर काबू पा लिया गया है। नवले ब्रिज पर हुए इस हादसे के बाद काफी हंगामा हुआ। गुरुवार शाम 3 से 4 कारें, एक मिनी बस और दो कंटेनर आपस में टकरा गए, जिसके बाद आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि कुछ वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, घायलों को नजदीकी ससून और नवले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *