विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में संहिता सिद्धान्त विभाग के द्वारा महर्षि चरक जयन्ती का भव्य आयोजन किया गया। शिक्षकों द्वारा प्रात: काल हवन व पूजन के साथ महर्षि चरक की प्रतिमा का पूजन हुआ। कॉलेज के ऑडिटोरियम में महर्षि चरक की फोटो तथा नाग पंचमी के अवसर पर नटराज भगवान का पूजन तथा चरक वन्दना व आरती के साथ किया गया। सभी शिक्षको एवं छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संचालन समन्वयक डा0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा ने किया। स्टेज कमेटी के सदस्यों में डा0 अविधा सिंह, डा0 रूमा डे, तथा डा0 श्वेता राठौर ने मंच पर पूजन की व्यवस्था की। साथ ही विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। भाषण प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता समन्वयक डा0 विकास बाबू तथा डा0 मधुरंजन के सहयोग से हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा0 विजय मोहन गुप्ता तथा डा0 विघ्नेश्वर मिश्रा रहे। श्लोक ग्यान प्रतियोगिता डा0 गगन देवी तथा डा0 भारती पांचाल के सहयोग से सम्पन्न हुई।
निर्णायक के रूप में डा0 शीलू गुप्ता तथा डा0 निरजन एस0 ने भूमिका निभायी। रील मेकिंग प्रतियोगिता डा0 अरूण कुमार पाण्डेय तथा डा0 समर्पिता भट्टाचार्य के द्वारा सम्पन्न करवायी गयी। निर्णायक मण्डल में डा0 नीतू श्री तथा डा0 ज्ञानेन्द्र कुमार गुप्ता रहे। रंगोली प्रतियोगिता डा0 कविता और डा0 सुहेबा के द्वारा करवाया गया। जिसमें डा0 रीता सिंह तथा डा0 जितेन्द्र रॉय गौर के द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गयी। सभी संयोजक ने अपनी-अपनी प्रतियोगिताओ के विजयी छात्र छात्राओं के नामों की घोषणा की तथा जजों के द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया। भाषण प्रतियोगिता में बैच-2022 की अवन्तिका साहू प्रथम, बैच-2021 की आंचल गुप्ता द्वितीय तथा बैच-2024 की आदर्श कटियार तृतीय स्थान पर रहे। श्लोक गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रुती शुक्ला 2021 बैच, द्वितीय स्थान पर दिव्या 2021 बैच तथा अंकित दुबे 2022 बैच तृतीय स्थान पर रहे। रील मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता चौधरी 2024 बैच, द्वितीय स्थान निधि मिश्रा 2018 बैच, तृतीय स्थान स्तुति गुप्ता 2024 वैच एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी प्रतियोगिताओं के संयोजक तथा निर्णायक मण्डल को प्राचार्या के द्वारा सम्मानित किया गया। संहिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 रथीश के द्वारा प्राचार्य डॉ0 अंजना दीक्षित को शपथ पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को महर्षि चरक शपथ दिलवायी। एक साथ लगभग 500 लोगों के श्लोक वाचन करने से वातारवरण बहुत ही भव्य हो गया। धन्यवाद संहिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 रथीश ने ज्ञापित किया। राष्ट्रगान तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में डॉ0 मनोज चतुर्वेदी, डॉ0 दीपिका सिंह, डॉ0 मनीष उपाध्याय, डॉ0 वेणु गोपाल, डॉ0 अनस खान, डॉ0 सचिन कुमार दीक्षित, डॉ0 पुष्पेन्द्र यादव, डॉ0 सिमरन यादव, अनुशासन समिति के सदस्यों डॉ0 शिवओम दीक्षित, डॉ0 संकल्प सिंह, डॉ0 आनन्द वाजपेई, डॉ0 अरीब हुसैन, डॉ0 रेशमा, प्रशासनिक अधिकारी अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में महर्षि चरक जयन्ती का हुआ आयोजन
