सिटी गल्र्स इं0का0 में मनाई गयी महावीर स्वामी जयन्ती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सिटी गल्र्स इंटर कालेज में महावीर स्वामी जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्या ऐस्तर रोज दयाल ने कहा कि महावीर स्वामी जैसे महापुरुषों के गुणो को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। शिक्षिका शिवानी प्लोमर ने महावीर स्वामी के बारे में विद्यार्थियों को बताया। ममता ने बोर्ड सजाकर अपना योगदान दिया तथा मीनाक्षी विल्किंसन ने कार्यक्रम की तैयारी में अपना योगदान किया। इस अवसर पर संध्या दयाल, अमन मनीला मैसी, आकांक्षा विल्किंसन, निधि सिंह, कुंव प्रियंका मैसी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *