Headlines

बे0शि0महा0 की कार्यकारिणी में महेशचन्द्र बने निर्विरोध जिला कोषाध्यक्ष

मानवेन्द्र व अविनाश सिंह उपाध्यक्ष तथा अजीत कुमार संगठन मंत्री, शिवप्रताप बने प्रचार मंत्री
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
रविवार को अनुसूचित जाति/अनु जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा की कार्यकारिणी का गठन/चुनाव स्थान अनिल कुमार सगर के आवास पर सम्पन्न हुआ। कार्यकारिणी हेतु प्रांतीय अध्यक्ष भीष्मपाल सिंह द्वारा अनिल कुमार सगर प्रांतीय आय व्यय निरीक्षक को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। गठन/चुनाव अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रस्ताव मांगा गया। जिसमें मानवेन्द्र्र सिंह ने मनोज कुमार के नाम का प्रस्ताव जिलाध्यक्ष पद के लिए दिया गया। सदर में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से सहमति दी। जिला महामंत्री के नाम के लिए अविनाश सिंह द्वारा अशोक कुमार दिवाकर का प्रस्ताव दिया गया। जिसको सदन में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति दी। जिला कोषाध्यक्ष के लिए महेशचन्द्र ने ओमकार सिंह का प्रस्ताव दिया। जिसको बिना किसी विरोध के सदन में लोगों ने निर्विरोध जिला कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष तथा जिला महामंत्री द्वारा मानवेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष, अविनाश सिंह को उपाध्यक्ष तथा अजीत कुमार को संगठन मंत्री व शिवप्रताप सिंह को प्रचार मंत्री मनोनित किया गया तथा सर्वसम्मति व आपसी सहमति से महेश चन्द्र को जिला संरक्षक के रुप में रखा गया। शेष कार्यकारिणी का गठन/चयन जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री की सहमति से वाद में कर लिया जायेगा। इस अवसर पर ओमकार, महेशचन्द्र, अशोक कुमार दिवाकर, अनिल कुमार सगर, अजीत कुमार गौतम, मानवेन्द्र सिंह, अविनाश सिंह, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *