
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक व कर्मचारियों के साथ महिला शिक्षक व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए हुंकार भरी। लखनऊ में नारी शक्ति पेंशन अधिकार सम्मेलन में जनपद की महिला शिक्षकों व कर्मचारियों ने पहुंचकर प्रतिभाग किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि पेंशन हमारा अधिकार है। पूरे प्रदेश भर की महिला शिक्षक व कर्मचारियों ने रविवार को लखनऊ में कृषि विभाग स्थित सभागार में नारी शक्ति पेंशन अधिकार महा सम्मेलन में भाग लिया। महिलाओं ने ठान लिया है कि पुरानी पेंशन हर हाल में बहाल कराकर रहेंगे। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु व ज्योति, शिखा, डॉ0 नीतू यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, महिला जिला संयोजिका पूनम शुक्ला, सोनी, रीता देवी, नम्रता सिंह, जया सिंह, रानी, मंजू देवी, वीना, चंचल, गायत्री, किरन वर्मा मौजूद रहीं।
