तीन दिन के अंदर कार्यवाही नहीं हुई तो महिला व्यापारी उतरेंगी सडक़ों पर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर व जनपद में कई वर्षों से चाइनीज मांझा बिक रहा है जो कि की तरफ से प्रतिबंधित है। फिर भी प्रशासन की लापरवाही के कारण चोरी छिपे पतंग बिक्रेता चाइनीज मांझा बेंच रहे है। इस संबंध में महिला व्यापार मण्डल की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने अपनी टीम के साथ कलेक्टे्रटट पहुंचकर अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जिंदगी को खत्म कर रहे चाइनीज मांझा के कारण मोटर साइकिल सवार व अन्य नागरिक व बच्चे इस चाइनीज मांझों की चपेट में आकर घायल हो जाते है और मौतें भी हो जाती है। कई लोग चाइनीज मांझे से घायल होकर अस्पतालों में जूझ रहे है। मासूम बच्चें भी जान गवां चुके है। ऐसे में इंसान के अलावा पशु-पक्षी चाइनीज मांझे से शिकार हो रहे है। बसंत पंचमी का त्योहार आने वाला है। जिंदगी बचाने के लिए चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्ण रुप से रोंक लगायी जाये। जनपद के पतंग विक्रेताओं की दुकानों पर छापे मारकर प्रतिबंधित चाइनीज माझा मिलने पर गंभीर धारा लगाकर कार्यवाही की जाये। कुछ दुकानदार चोरी छिपे चाइनीज मांझा बेंच रहे है। पकड़े जाने पर दुकानदारों को लेनदेन के साथ मामले को दबा दिया जाता है। इसका व्यापार मण्डल विरोध करता है। तीन दिन के अंदर पतंगों की दुकानों व गोदामों पर छापेमारी की जाये, ऐसा न हुआ तो व्यापार मण्डल सडक़ों पर उतरेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, सीता भदौरिया, शिल्पी दीक्षित, हेमलता मिश्रा, यशोदा सिंह, रेखा मिश्रा, नेहा मिश्रा, स्नेहलता अग्निहोत्री, अनीता शर्मा, माला कटियार, श्यामलता, सपना बाथम, प्रतिभा सिंह, वंदना पाल, निशा गुप्ता, पप्पी कुशवाहा, अनामिका कटियार, शालिनी राठौर, संगीता शर्मा, रेनू दीक्षित, कॉमिनी, शालू मिश्रा, सीमा यादव आदि महिलायें मौजूद रहे।
महिला व्यापार मण्डल ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग
