मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के रोहिला निवासी कृष्ण कुमार यादव के 30 वर्षीय पुत्र राज यादव की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार के पुत्र राज यादव पपियापुर स्थिति महेंद्र कार शोरुम में गाडिय़ों की सेल किया करता था। राज यादव गत दिवस अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर रोहिला वापस आ रहा था, तभी गैसिंगपुर ईंट भट्टा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे राज वहीं गिर गया था। राहगीरों ने डायल 108 तथा कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर मौके पर पहुंचे दरोगा आशु यादव ने परिजनों को सूचना दी तथा डायल 108 एंबूलेंल को फोन कर डॉ0 राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान राज ने दम तोड़ दिया। जिसकी फौती सूचना कक्ष सेवक अर्पित कुमार ने कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को दी। राज यादव तीन भाइयों में से दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई लालू तथा छौटा भाई सनी है। राज यादव की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दरोगा अच्छेलाल पाल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजा। पत्नी सोनी तथा माता मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
महिन्द्रा कार शोरुम कर्मचारी की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत
