महोबा के एक ही परिवार में तीन मुख्य सचिव, बना नया कीर्तिमान

उत्तर प्रदेश में महोबा के एक परिवार ने नौकरशाही में नया कीर्तिमान बनाया है। एक ही परिवार के दो सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों में मुख्य सचिव के पद पर कार्य किया है। वहीं अब तीसरे सदस्य की भी नियुक्ति राज्य के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति हुई है

उत्तर प्रदेश के महोबा का तिवारी परिवार नौकरशाही में एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस परिवार के तीन सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों में मुख्य सचिव के पद पर रह चुके हैं या कतार में हैं। गया प्रसाद तिवारी के बेटे राजेंद्र कुमार तिवारी और देवेंद्र कुमार तिवारी क्रमशः उत्तर प्रदेश और झारखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं। वहीं, अब उनकी बहू अलका तिवारी को झारखंड की मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, जो इस परिवार की तीसरी मुख्य सचिव बनीं हैं।

महोबा का तिवारी परिवार

  1. राजेंद्र कुमार तिवारी: उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुख्य सचिव रह चुके राजेंद्र तिवारी ने प्रशासनिक सेवा में अपनी पहचान बनाई है। उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावी और प्रेरणादायक रहा।
  2. देवेंद्र कुमार तिवारी: राजेंद्र तिवारी के छोटे भाई, देवेंद्र तिवारी झारखंड में मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। रिटायर होने के बाद भी उनका योगदान जारी है और वर्तमान में वे झारखंड के राज्य निर्वाचन आयुक्त हैं।
  3. अलका तिवारी: देवेंद्र तिवारी की पत्नी और राजेंद्र तिवारी की भाभी, अलका तिवारी को हाल ही में झारखंड का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह परिवार की तीसरी सदस्य हैं जिन्होंने यह उच्च पद प्राप्त किया है।
  4. धीरेन्द्र कुमार तिवारी: तिवारी परिवार के तीसरे और सबसे छोटे भाई, धीरेन्द्र कुमार तिवारी वर्तमान में पंजाब कैडर में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनके भी मुख्य सचिव बनने की संभावना है, जिससे यह परिवार भारतीय नौकरशाही में एक अनूठा इतिहास बना सकता है।

परिवार का तीसरा सदस्य बना मुख्य सचिव

दरअसल, 1988 बैच की सीनियर आईएएस अधिकारी अल्का तिवारी को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने बीते दिन 1 नवंबर को झारखंड का मुख्य सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। ऐसे में उनकी एक ही परिवार की तीसरी मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त हुई हैं। बता दें गया प्रसाद तिवारी के बेटे राजेंद्र कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और ताकतवर राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं। उनके भाई देवेंद्र कुमार तिवारी भी झारखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं। फिलहाल, वो अभी राज्य निर्वाचन आयुक्त हैं। वहीं तीसरे और सबसे छोटे भाई धीरेंद्र कुमार तिवारी पंजाब कैडर में अपर मुख्य सचिव हैं। वो भी मुख्य सचिव की कतार में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *