जुलाई माह में ज्यादा बारिश होने की संभावना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूरे दिन हुई रिमझिम बरसात को लेकर खेतों में मक्का व मंूगफली फसल बर्बाद होने लगी है। मक्का की फसल कटने में पूरा एक माह है। अधिकांश खेतों में मक्का तैयार होने वाली है। ऐसे में पानी बरसने से मक्का की फसल खराब होने लगी है। वहीं खेतों में पानी भर जाने के कारण मंूगफली की फसल खराब हो रही है। किसानों को देर से आये मानसून को लेकर चिंता है। वहीं बारिश के चलते आम जन मानस को गर्मी से राहत मिली है। इसी तरह से लगातार बरसात हुई तो मक्का किसान व मूंगफली किसान बर्बाद हो जायेगा। जहां एक ओर इस वर्ष आलू किसानों को फायदा हुआ है। वहीं मूंगफली व मक्का किसान के आंसू निकालने के लिए बारिश तैयार है। लगातार बारिश होने से फसल तो बर्बाद होगी। साथ ही साथ किसानों को नुकसान होगा। वहीं धान की खेती करने वालों को इस बारिश से फायदा होता दिख रहा है। अगर बारिश ज्यादा हुई तो उन्हें भी नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई माह में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। ऐसे में किसान को अपनी फसल को लेकर सजक रहने की आवश्यकता है। जिन किसानों की मक्का की फसल तैयार हो गयी है वह इसी सप्ताह काट लेते है तो उनका नुकसान होना बच सकता है। वहीं मूंगफली में भी इसी तरह नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।
ज्यादा बारिश होने के चलते मक्का व मूंगफली की फसल हो रही बर्बाद
