छपरा एक्सप्रेस के सामने टूटी बिजली की लाइन, बड़ा हादसा टला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन कंपाउंड के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। छपरा एक्सप्रेस के सामने ओएचई लाइन टूट कर गिरने से हडक़ंप मच गया, लेकिन स्थानीय युवकों की सूझबूझ और इशारे के कारण ट्रेन समय रहते रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद रेल यातायात बाधित होने से यात्री परेशान रहे और मौके पर आरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
लगभग दोपहर २:३० बजे के करीब मिशन कम्पाउंड ग्राउंड के सामने रेलवे लाइन के ऊपर ओएचई तार में पतंग उलझ गई थी। पतंग उलझने की वजह से तार टूटकर लटकने लगा। तार नीचे पटरी को भी छू रहा था। पास के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे युवकों ने टूटे तार को देखा, तभी उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई दी। उन्होंने तुरंत ग्राउंड से एक लाल कपड़ा लिया और फर्रुखाबाद स्टेशन से आ रही ट्रेन को दिखाया। जिसके बाद लोको पायल अयोध्या प्रसाद ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद नीचे उतरे। उन्होंने युवकों से ट्रेन रोकने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा पतंग फंसने की वजह से आएचई तार टूट गया है। वह पटरी से भी टच हो रहा है। इस बीच ट्रेन के यात्री भी नीचे उतर आए। जिससे युवकों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन करीब एक घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। उसे दोबारा फर्रुखाबाद स्टेशन पर लौटा दिया गया। ट्रेने एक किलोमीटर तक उल्टा चलकर स्टेशन पर वापस गई। रेलवे के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं लोको पायलट अयोध्या प्रसाद ने बताया कि तेज हवा होने के कारण तार टूट गया है। जो पटरी पर छूने लगा, जिससे पटरी पर कई जगह स्पॉट पड़ गये। सुरक्षा को देखते हुए टे्रन को आगे ले जाना संभाव नहीं था। रेलवे कर्मचारियों ने टूटे तार को ऊपर कराया और स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही। इसके बाद उसे वापस फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन लौटा दिया गया। रेलवे कर्मियों द्वारा ओएचई तार की मरम्मत करायी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *