मेजर एस0डी0 सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में मनाया गया विश्व यकृत दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व यकृत दिवस के उपलक्ष्य पर मेजर एस0डी0 सिंह पीजी आयुर्वेदिक महाविद्यालाय में रचना शरीर विभागाध्यक्ष डॉ0 अविधा देवराज सिंह ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिये व्याख्यान आयोजित किया। इस वर्ष विश्व यकृत दिवस की थीम-फूड इस मेडिसिन है। व्याख्यान डॉ0 निरंजन एस0 विभागाध्यक्ष कायचिकित्सा द्वारा प्रस्तुत किया। उन्होंनें यकृत से जुड़ी बीमारियों जैसे हेपेयटिस, फैटी लिवर, जॉन्डिस, सिरोसिस, यकृत वृद्धि, हेपेटिक फेल्योर आदि के बरे में विस्तार से जानकारी दी एवं बताया कि खान-पान एवं जीवन शैली में सुधार करके इन बीमारियों से बचा जा सकता है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 अंजना दीक्षित ने बताया कि सभी का संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। ज्यादा तले भुने खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए तथा नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। जिससे यकृत सम्बन्धी विकारों से बचा जा सकता है। डॉ0 अविधा सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्रा व शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *