चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवाइयां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकासखंड राजेपुर में बाढ़ प्रभावित ग्राम कुसमापुर में बाढ़ के कारण से बच्चों में बीमारी फैली हुई है। जिसकी रोकथाम हेतु समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज की टीम भेजकर वहां के बच्चों का उपचार कराया। कुसमापुर के निवासी धनपाल कुशवाहा पुत्र मनोहर लाल कुशवाहा ने हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर जानकारी दी कि कुसमापुर में बच्चों में बीमारी फैली हुई है।
जिसको डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने गंभीरता से लिया और स्वास्थ्य टीम भेजकर उपचार शुरु कराया और दवाइयां वितरित की। इस मौके पर चिकित्सक डॉ0 शांतनु राय, डॉ0 राहुल देव, डॉ0 शैलेन्द्र प्रताप यादव, डॉ0 अजय सिंह राजपूत, डॉ0 आरती कुशवाह, डॉ0 प्रदीप दीक्षित, चंद्रभान राजपूत फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स शिवानी यादव ने पहुंचकर ग्रामीणों का उपचार किया और दवाइयां वितरित की।
मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज की टीम ने बाढ़ प्रभावित गांव में लगाया कैम्प
