
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल व डा0 जितेन्द्र सिंह सोशल फ्रंट द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शनिवार को ब्लाक राजेपुर के कनकापुर में किया गया। शिविर में विशिष्ट चिकित्सक डा0 अरुण कुमार पाण्डेय, डा0 सिमरन, डा0 ज्योतिका जैन, डा0 ज्ञानेन्द्र यादव, डा0 कोमल, डा0 रोहित राठौर शिविर में आये मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर सर्दी, जुकाम, बुखार से कैसे बचा जाये। इसकी जानकारी दी और औषधि देकर उन्हें बुखार, जुकाम, खांसी को नजर अंदाज न करने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसा महसूस होने पर तुरन्त नजदीकी या सरकारी चिकित्सालय में जाकर अपनी जांच कराये। जिससे उस पर तुरन्त अंकुश लगाया जा सके। उप चिकित्साधीक्षक डा0 अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि खांसी, जुकाम, बुखार, जोड़ों के दर्द की मरज के सर्वाधिक मरीज देखने को मिले। वहीं सबसे ज्यादा हाई ब्लड प्रेशर मरीज देखने को मिले। साथ ही आयुष्मान कार्ड धारकों को इसका लाभ लेने की सलाह दी और बताया कि जब भी कोई शरीर में रोग उत्पन्न हो तुरन्त बिना देर किये सरकारी अस्पताल में जाकर अपना परीक्षण कराये और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अपना उपचार कराकर स्वास्थ्य रहे। उन्होंने बताया कि १३५ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर चिकित्सीय टीम के अलावा चन्द्रभान सिंह, ममता, आशीष, शमसाद ने भी सहयोग किया। ——————-
