धूमधाम से निकली शिव बारात, देखने उमड़े नर नारी

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। कस्बे में बुधवार को भव्य शिव बारात निकाली गई। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा। बारात में श्रद्धालुओं का अपार उत्साह देखने को मिला।
बारात का शुभारंभ कस्बे के पवित्र भारत दास बाबा मंदिर परिसर से हुआ। सुंदर सजे-धजे रथ पर विराजमान भोले बाबा का स्वरूप दिव्य नजर आ रहा था। यह बारात कस्बे की प्रमुख गलियों से होते हुए पुन: भारत दास बाबा मंदिर पर आकर संपन्न हुई। बारात के शुभारंभ से पूर्व मेला अध्यक्ष रामदुलारे अवस्थी, मुख्य मेला प्रबंधक राजेश पाठक उर्फ पीकू भैया, सुनील अवस्थी और रंगमंच के कलाकार कुंड बिहारी अवस्थी ने विधिवत आरती कर बाबा के स्वरूप का पूजन किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में कस्बे के लोग शामिल हुए। इनमें शिवम पाठक, सुमित अवस्थी, वैभव, प्रशांत अवस्थी, जितेंद्र अवस्थी, विनोद यादव, मोहित अवस्थी, शिवम अवस्थी, विकल अग्निहोत्री, कुन्नू अग्निहोत्री और सौरभ अवस्थी सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तगण मौजूद रहे। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। भक्तों ने बाबा के जयकारों और नृत्य गान से माहौल को और अधिक भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या, एसआई राघवेंद्र सिंह भदौरिया, सूरज कुमार सहित पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *