अवैध संबंधों के चलते की गयी थी मामा के बेटे की हत्या

क्षेत्राधिकारी बोले थानाध्यक्ष घटना को दबाने में लगे रहे
थानाध्यक्ष पर कार्यवाही के लिए एसपी को सौंपेंगे रिपोर्ट
पुलिस ने रिश्तेदार समेत तीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। युवक के गायब होने के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई। जिसके चलते एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है की थाना राजेपुर क्षेत्र में बीते 19 अप्रैल की रात को एक घटना घटी। जिसमें जनपद हरदोई के थाना पाली कुआंडांडी निवासी दीपक कुमार पुत्र सुनील कुमार अचानक गेंहू की रखवाली करते समय भरखा चौराहे से गायब हो गया था। जिसमें परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने उपरोक्त मामले में श्यामवीर को गिरफ्तार किया था, लेकिन युवक का शव बरामद नहीं हुआ था। थाना पुलिस मामले को दबाती रही। जब मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर दिया, तो अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने एसओजी व सर्विसलांस टीम इस मामले में लगा दी। इसके बाद गुरुवार की रात पुलिस ने मृतक दीपक का शव बरामद कर लिया। जब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो उसमें गला रेतकर हत्या करने की रिपोर्ट सामने आई। पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि पत्नी से अवैध संबंधों के चलते युवक को मौत के घाट उतार दिया था और शव गंगा जी में फेंक दिया। जिस पर आरोपी श्यामवीर को पुलिस थाने पकड़ लाई। उसी दौरान शव गंगा नदी में उतराने लगा। जब आरोपियों के दोस्तों ने मौके पर जाकर देखा तो शव पानी में उतराता मिला और कुत्ते नदी से खींचकर बाहर लेकर खाने लगे। डर की वजह से दोस्तों ने शव को गंगा के रेत में दबा दिया। खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी श्यामवीर पुत्र राधा कृष्ण, दीपू पुत्र मुकेश, मनफूल पुत्र वीरपाल के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया तथा युवकों का मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेज दिया है। जिसमें क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया की इसमें थाना अध्यक्ष की लापरवाही नजर आई है। जिसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *