
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सिटी गल्र्स इण्टर कॉलेज में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधानाचार्या ऐस्तर रोज दयाल ने पुरानी कार्यकारिणी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सभी की सहमति से चयन किया गया। महिला अभिभावकों ने काफी उत्साह दिखाया। प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर कहा कि यदि माता पिता एक दूसरे का बच्चों के सामने आदर करेंगे तो बच्चे बड़ों का सम्मान करना सीखेंगे। प्रधानाचार्या ने कहा कि बच्चे अपने दिन का आधा समय विद्यालय में तथा आधा समय घर पर रहते हैं। अत: विद्यालय और अभिभावक के सहयोग से ही हम छात्राओं में अच्छे गुणों का विकास कर सकते हंै तथा अभिभावक समय-समय पर विद्यालय आकर अपने बच्चों की जानकारी अवश्य लें। प्रधानाचार्या ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अभिभावकों से कहा कि शिक्षिकायें उनके बच्चों के लिए बहुत अधिक प्रयासरत रहती हैं। इस बात को समझे ंऔर अपना सहयोग लगातार विद्यालय को देते रहें। इस कार्यकारिणी के गठन में मुख्य भूमिका संध्या दयाल, मीनाक्षी विल्किंसन, अमन मनीला,. शिवानी प्लोमेर, राधा ने निभाई। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में पी0टी0ए0 अध्यक्ष ममता, उपाध्यक्ष प्रधानाचार्या ऐस्तर रोज दयाल, मंत्री शिक्षका शिवानी प्लोमर, उपमंत्री अभिभावक बेबी शबनम, परवेज अली, कोषाध्यक्ष अभिभावक ममता दयाल, प्रबंध समिति के सदस्य रेव्ह0 जयपाल मैसी, अध्यापिका प्रतिनिधि समस्त अध्यापिकायें, अभिभावक सदस्य उर्मिला, फिरोज अंसारी, रवीन्द्र कुमार, संजय शुक्ला, पूजा सक्सेना, आरती सिसोदिया, रिकॉर्डिंग सेके्रटरी संध्या दयाल बनायी गई।
