
माथा टेंककर लिया आशीर्वाद
आसपास के लोगों को भी कथा का रसपान करने की कही बात
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज के क्षेत्र नगर पंचायत के वार्ड नम्बर १२ गोविन्द नगर पंचम वाली गली थाने के सामने राधे-राधे कमेटी द्वारा करायी जा रही श्रीमद् भागवत कथा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने पहुंचकर माथा टेंका और कथा का रस पान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे कथा सुनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयोजन होते रहने चाहिए। जिसको सुनने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और हमरे अंदर अच्छे विचार आते हैं और जब अच्छे विचार आयेंगे, तो हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय जनता को इस कथा का रसपान करना चाहिए। डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने कहा आप सबकी हमेशा सेवा करता रहूंगा। चाहें कोई भी क्षेत्र हो, जहां पर मेरी जरुरत समझे मैं वहां पर आपकी मदद के लिए आपके बीच खड़ा दिखायी दूंगा।
कथा के परीक्षित के रुप में रघुवीर शर्मा ने डा0 जितेन्द्र सिंह व उनके साथ आये सभी लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया। इस अवसर पर राधे-राधे कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश शर्मा के अलावा कन्हैया लाल यादव, अजय वर्मा, गुड्डू शर्मा, मुकेश यादव, प्रदीप यादव, आशीष शर्मा, कुलदीप उर्फ मंगल यादव, चौधरी अखिलेश यादव, सर्वेश शर्मा, समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविन्द कश्यप, इलियास मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे।
