फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ट्रेन की चपेट में आने से अविवाहित युवक की मौत हो गई। जानकारी होने पर पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र की रेलवे क्रासिंग नंबर 155 पर देर रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुची जीआरपी पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांव के लोगों को सूचना दी। रात करीब दो बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मंझना निवासी पुष्पेंद्र गंगवार पुत्र ओमप्रकाश मौके पर पहुंचा, क्योंकि वह अपने भाई को खोज रहा था। उसने कहा कि उसका भाई शाम से लापता हो गया था।

उसने शव की शिनाख्त अपने 35 वर्षीय अविवाहित भाई उपेंद्र सिंह के रुप में की। पुष्पेंद्र ने बताया कि वह दो भाई था। छोटे भाई उपेन्द्र की शादी नहीं हुई थी। वह खेतीबाड़ी का कार्य करता था। वह शराब पीने का आदी था। वह शाम को बगैर बताए घर से कहीं चला गया था। रात में उनकी तलाश करते समय सूचना मिली। बेटे की मौत पर मां शीतला देवी सहित परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
