ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज़। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक किनारे क्षत विक्षत अवस्था में युवक का शव देखा। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया।

क्षेत्र के गांव रुदायन स्थित स्टेशन के निकट पोल नंबर 182/16 के पूर्व दिशा की तरफ एक पच्चीस वर्षीय अज्ञात युवक का शव शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव क्षत विक्षत अवस्था में था। मृतक का सिर धड़ से अलग पड़ा था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पहुंचे जीआरपी कायमगंज चौकी इंचार्ज के दारोगा रामकेश यादव ने जांच पड़ताल कर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी भेज दिया। पीएम हाउस पहुंचे जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर निवासी ओमप्रकाश शाक्य ने शव की पहचान 27 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र कुमार के रूप में की। मृतक तीन भाइयों रवेंद्र , राघवेंद्र मे दूसरे नंबर का था। मृतक की पत्नी निकिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के एक तीन वर्षीय पुत्री भी है।

चौकी इंचार्ज दारोगा रामकेश यादव ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है। जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *