ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। खुदागंज रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आ जान से कटकर मौत हो गयी। जिससे मौके पर भीड़ लग गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान एटा जनपद के नया गांव थाना क्षेत्र स्थित रामनगर निवासी रजत राजपूत पुत्र रामशरण के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, जनपद एटा के थाना नया गांव निवासी रजत राजपूत अपनी पत्नी रिंकी उर्फ नारायण देवी, साली द्रोपदी और ससुर के साथ लखनऊ से छपरा एक्सप्रेस द्वारा वापस लौट रहा था। जब ट्रेन खुदागंज स्टेशन पर रुकी तो ११२/१७ पोल के समीप रजत लघुशंकर करने के लिए नीचे उतरा। उसी दौरान दूसरी ओर से आ रही 15040 कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से कटकर मौके पर ही मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही खुदागंज चौकी पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस ने जांच-पड़ताल की। परिजनों के मुताबिक, रजत की शादी लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मृतक का भाई अमन अन्य परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *