फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्टे्रट सभागार में प्रबंधन निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि0 आगरा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि जसमई में नवीन बिजली घर लगने हेतु स्वीकृत हो चुका है। विधायक कायमगंज ने कहा कि विद्युत तंत्र की प्रगति पुस्तिका बैठक से २४ घंटे पूर्व प्रदान किया करें, ताकि अध्ययन किया जा सके। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में सक्षम अधिकारी के न आने से समस्या हल नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि कायमगंज में दो बिजली घरों की आवश्यकता है। जेई विद्युत कायमगंज नगर की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। विधायक सदर ने कहा कि नगर के विद्युत तार जर्जर हो चुके है। इन्हें बलदवायें और अधिक सुधार की आवश्यकता है। ट्रांसफार्मर नियत समय पर बदलवाना सुनिश्चित करें। क्षेत्रवार सुधार हेतु योजनायें बनाये। जेई व लाइनमैन की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की जरुरत है। लाइनमैन के कार्य में सुधार की जरुरत है। हाईटेंशन लाइन घनी आबादी के ऊपर से गुजरी है, उसे स्थानांतरण करवायें। जिससे जन हानि व धनहानि से बचाया जा सके। सांसद मुकेश राजपूत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार बहुत सी योजनायें लागू कर चुकी है, परन्तु आम लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हमें सिर्फ यह याद रखना है कि विभाग, जन कल्याण के लिए बना है व हमें जन कल्याण करना है। बैठक में संबंधित अधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
प्रबंधन निदेशक दक्षिणांचल विद्युत ने की विभाग की समीक्षा
